Patrika | 1 month ago | 02-07-2022 | 12:15 pm
राजकोट. राजकोट के कैलाश आश्रम से भगवान जगन्नााि की रथ यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व राजकोट के पूर्व राज परिवार के मांधातासिंह जाडेजा, पुलिस आयुक्त राजू भार्गव व अन्य गणमान्य लोगों के हाथों पूजा और आरती की गई। इसके बाद जय जगन्नाथ के घोष के साथ रथ यात्रा शुरू की गई। रथ यात्रा मार्ग पर दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सभी जगत के नाथ के दर्शन को आतुर रहे। रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ यात्रा में सबसे आगे डीजे ढोल, शहनाई वादक, बैंड बाजा, अखाड़े शामिल रहे। इसके बाद मुख्य तीन रथों मं भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सवार रहीं। विभिन्न रास मंडलियों के अलावा इस बार राजस्थानी नृत्य मंडली विशेष आकर्षण का केन्द्र बनीं। धार्मिक फ्लोट्स भी इसमें शामिल हुए। कलाकारों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर यात्रा में शामिल लोगों को विभोर किया। रथ यात्रा निज मंदिर से होते हुई मोकाजी सर्किल, वृंदावन सोसायटी, पुष्करधाम, जेके चौक, आकाशवाणी चौक, यूनिवर्सिटी रोड, साधु वासवाणी रोड, रैया रोड होते हुए नाना मवा गांव होते हुए निज मंदिर वापस लौटी। बाद में महाआरती के बाद महा प्रसाद का आयोजन किया गया। पुष्करधाम में भाजपा अग्रणियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की ओर से भी रथ यात्रा का अभिवादन किया गया। रैया चौराहे पर दाउदी व्होरा समाज, नेहरू नगर और सदर चौक में मुस्लिम सजा की ओर से रथ यात्रा का स्वागत किया गया। वेलनाथ बापू की निकाली शोभा यात्राराजकोट. राजकोट में आषाढी दूज के अवसर पर संत वेलनाथ बापू की जयंती को लेकर पहली बार वेलनाथ बापू की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें एक रथ में वेलजी बापू की मूर्ति रखी गई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुई गुजरी। इसके साथ बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग बाइक और कार के साथ शमिल हुए। समाज के युवकों ने स्टंट भी दिखाया। कोली समाज के अग्रणी कुंवरजी बावलिया ने कहा कि आषाढी दूज पर संत वेलनाथ बापू की जयंती मनाई गई। वर्षों से सिर्फ सुवालिया कोली समाज ही नहीं बल्कि समस्त कोली समाज के लोग आपस मिलकर यह त्योहार साथ मनाते हैं।